Greater Noida : गीला तौलिया बना मौत की वजह… ग्रेटर नोएडा में लिव-इन पार्टनर ने चाकू से कर दिया साउथ कोरियन बॉयफ्रेंड का मर्डर ग्रेटर नोएडा स्थित नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के सेक्टर-150 स्थित एक हाईप्रोफाइल सोसाइटी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है.

महज एक गीले तौलिये के इस्तेमाल पर हुए झगड़े में मणिपुर की एक युवती ने अपने दक्षिण कोरियाई लिव-इन पार्टनर की चाकू मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी युवती को सोमवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है. मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद दूतावास को सौंप दिया गया है.