मुंबई ने जीता रोमाचंक मुकाबला:दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया, कर्ण शर्मा ने 3 विकेट लिए

मुंबई इंडियंस ने रविवार को रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हरा दिया। 19वें ओवर में मुंबई ने दिल्ली के 3 बैटर्स को लगातार गेंदों पर रनआउट किया और मैच जीत लिया। इस ओवर में आशुतोष शर्मा, कुलदीप यादव और मोहित शर्मा आउट हुए।

रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली ने बॉलिंग चुनी। मुंबई ने 5 विकेट खोकर 205 रन बनाए। तिलक वर्मा ने फिफ्टी लगाई। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स 19 ओवर में 193 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। करुण नायर ने 40 गेंद पर 89 रन बनाए। कर्ण शर्मा को 3 विकेट मिले।

दिल्ली कैपिटल्स को 12 गेंद पर 23 रन चाहिए थे। यहां जसप्रीत बुमराह बॉलिंग करने आए। आशुतोष शर्मा ने बुमराह के खिलाफ शुरुआती 3 गेंदों पर 2 चौके लगा दिए। चौथी गेंद पर आशुतोष दूसरा रन लेने की कोशिश में रन आउट हो गए।

पांचवीं गेंद पर कुलदीप यादव ने 2 रन लेने की कोशिश की, लेकिन वे भी रन आउट हो गए। आखिरी गेंद पर मोहित शर्मा ने सिंगल लेने की कोशिश की, लेकिन वे मिचेल सैंटनर के डायरेक्ट हिट से रन आउट हो गए।

19वें ओवर में दिल्ली ने 10 रन बनाए, लेकिन टीम 12 रन के करीबी अंतर से हार गई। मुंबई से कर्ण शर्मा ने 3 और मिचेल सैंटनर ने 2 विकेट लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *