𝟏𝟎 𝐘𝐞𝐚𝐫𝐬 𝐨𝐟 𝐒𝐭𝐚𝐫𝐭𝐮𝐩 𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚: This was the thinking in the country about startups - PM

𝟏𝟎 𝐘𝐞𝐚𝐫𝐬 𝐨𝐟 𝐒𝐭𝐚𝐫𝐭𝐮𝐩 𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚 : राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के भारत मंडपम में स्टार्टअप इंडिया पहल के एक दशक पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

पीएम ने अपने संबोधन में कहा, “मुझे याद है कि एक बेटी जो कॉरपोरेट वर्ल्ड में अपनी नौकरी छोड़ के, स्टार्टअप की ओर जा रही थी। तो नौकरी छोड़ के वो कोलकाता अपनी मां से मिलने गई और मां से कहा कि मैंने नौकरी छोड़ दी है, तो मां ने कहा सर्वनाश, ये तुम बर्बादी के रास्ते पर क्यों जा रही हो। स्टार्टअप के संबंध में ये सोच हमारे देश में थी और आज हम कहां से कहां पहुंच गए…

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के अवसर पर, स्टार्टअप जगत से जुड़े सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि यह दिन लोगों, विशेषकर युवाओं के साहस, नवाचार की भावना और उद्यमशीलता के उत्साह का महोत्‍सव मनाने का दिन है, जिन्होंने वैश्विक स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र में भारत के उत्थान को गति प्रदान की है।