Uttar Pradesh : सरकारी कर्मचारियों को ‘AI’ सिखाएगी योगी सरकार… परफॉर्मेंस खराब हुई तो रुकेगा प्रमोशन! मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए कैपेसिटी बिल्डिंग प्रशिक्षण अनिवार्य किया जाए. मंगलवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में ‘मिशन कर्मयोगी’ के तहत राज्य में अब तक हुई प्रगति और आगामी कार्ययोजना की समीक्षा की गई.