USA Attack : ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची और अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकोफ के बीच बातचीत पूरी तरह निलंबित कर दी गई है. यह रिपोर्ट राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान में विरोध प्रदर्शनों पर हो रही कड़ी कार्रवाई के बीच हस्तक्षेप की धमकियों के मद्देनजर आई है. तेहरान ने धमकी दी है कि अगर उस पर हमला हुआ तो वह क्षेत्र में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई करेगा। ईरान में जारी हिंसक हालात के बीच एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय हलचल की खबर सामने आई है। अमेरिकी मीडिया के हवाले से दावा किया है कि अमेरिका आने वाले कुछ घंटों में ईरान पर सैन्य कार्रवाई कर सकता है। यह अटकलें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया सख्त बयानों के बाद तेज हुई हैं। बताया जा रहा है कि दो यूरोपीय अधिकारियों ने भी संभावित हमले की आशंका जताई है। इस बीच, ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान हजारों लोगों की मौत की खबर है। ट्रंप ने प्रदर्शनकारियों के समर्थन में कड़े संकेत दिए हैं, हालांकि अब तक अमेरिका की ओर से कोई प्रत्यक्ष कार्रवाई नहीं हुई है। Post navigation America and Iran : व्यापार करना पड़ेगा भारी, डोनाल्ड ट्रंप ने लगाया 25% टैरिफ Afganistan : तालिबान सरकार के टूटने का खतरा, मंत्री आपस में भिड़े