Two Suspected Nipah Virus Cases In West Bengal, Centre Deploys National Team

Nipah Virus in West Bengal : निपाह वायरस (Nipah Virus) को लेकर अभी ताजा अलर्ट है। 11 जनवरी 2026 को AIIMS कल्याणी (ICMR की Virus Research and Diagnostic Laboratory) में दो संदिग्ध (suspected) मामले सामने आए हैं। ये मामले अभी पुष्टि (confirmed) नहीं हुए हैं, लेकिन केंद्र सरकार ने इसे बहुत गंभीरता से लिया है।

दो संदिग्ध मरीजों की पहचान हुई है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि दोनों स्वास्थ्यकर्मी (health workers) हैं, और एक मरीज का इतिहास बांग्लादेश बॉर्डर के नजदीक Nadia जिले (Ghugragachi) से जुड़ा है। केंद्र सरकार ने तुरंत National Joint Outbreak Response Team भेजी है। राज्य में संपर्क ट्रेसिंग (contact tracing), सर्विलांस बढ़ाई गई है, और केंद्र की गाइडलाइंस शेयर की गई हैं।

स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर पूर्ण सहायता का भरोसा दिया है। फोन पर भी बात हुई।

कल रात इन मामलों की सूचना मिलते ही हमारे भारत सरकार के स्वास्थ्य सचिव ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव और प्रधान सचिव स्वास्थ्य के साथ चर्चा की। पश्चिम बंगाल को सहायता देने के लिए और प्रकोप को रोकने के लिए तुरंत ही नेशनल ज्वाइंट आउटब्रेक रिस्पॉन्स टीम हमने स्थापित की। जिसमें निम्न संस्थाओं के विशेषज्ञों को भी हमने जोड़ा है… भारत सरकार इस घड़ी में पश्चिम बंगाल सरकार के साथ दृढ़ता के साथ खड़ी है।