मनी लॉन्ड्रिंग केस में YouTuber अनुराग द्विवेदी की तीन लग्जरी गाड़ियां जब्त, ED ने उन्नाव से की कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. ED ने उन्नाव से अनुराग द्विवेदी की तीन लग्जरी गाड़ियों को जब्त किया है, जिन्हें लखनऊ स्थित ED कार्यालय में रखा गया है. जब्त की गई गाड़ियों में एक लैंड रोवर डिफेंडर लॉन्ग व्हील बेस, एक लैंबोर्गिनी ऊरूस और एक महिंद्रा थार शामिल है.