𝐏𝐌 𝐌𝐨𝐝𝐢 𝐭𝐨 𝐦𝐨𝐯𝐞 𝐭𝐨 𝐡𝐢𝐬 𝐧𝐞𝐰 𝐨𝐟𝐟𝐢𝐜𝐞 𝐨𝐧 𝐌𝐚𝐤𝐚𝐫 𝐒𝐚𝐧𝐤𝐫𝐚𝐧𝐭𝐢, 𝐚 𝐟𝐢𝐫𝐬𝐭 𝐬𝐢𝐧𝐜𝐞 𝐈𝐧𝐝𝐞𝐩𝐞𝐧𝐝𝐞𝐧𝐜𝐞

Seva Teerth : आजादी के बाद यह पहली बार होने जा रहा है कि प्रधानमंत्री का कार्यालय PMO से शिफ्ट किया जा रहा है. मकर संक्रांति के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार से अपने नए कार्यालय ‘सेवा तीर्थ’ परिसर में शिफ्ट करने जा रहे हैं. यह कदम केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो प्रशासनिक तालमेल और कार्यों को बेहतर ढंग से करने के लिए बढ़ावा देने के उद्देश्य से लिया गया है।

नई व्यवस्था के तहत प्रधानमंत्री कार्यालय अब ‘सेवा तीर्थ-1’ भवन में संचालित होगा, जो कार्यपालिका परिसर-1 में वायु भवन के समीप स्थित है. इसी परिसर में ‘सेवा तीर्थ-2’ और ‘सेवा तीर्थ-3’ भवन भी हैं. सितंबर 2025 से पहले ही ‘सेवा तीर्थ-2’ में कैबिनेट सचिवालय शिफ्ट हो चुका है, जबकि ‘सेवा तीर्थ-3’ में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय का कार्यालय स्थापित किया जाएगा।

आज़ादी के बाद से प्रधानमंत्री कार्यालय साउथ ब्लॉक में ही स्थित था. साउथ और नॉर्थ ब्लॉक को खाली करने के बाद इन्हें ‘युगे युगीन भारत संग्रहालय’ में परिवर्तित किया जाएगा, जिससे आम जनता भारत के प्रशासनिक और ऐतिहासिक सफर को समझ सकेगी.