MP कैबिनेट हुई ‘हाईटेक’… CM मोहन यादव ने मंत्रियों को बांटे टैबलेट, एक क्लिक पर दिखेगा 1960 से अब तक का रिकॉर्ड

MP के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ई-कैबिनेट पहल के तहत सभी 31 मंत्रियों को टैबलेट बांटे. अब राज्य कैबिनेट की बैठकें पेपरलेस होंगी और 1960 से अब तक के सभी फैसले डिजिटल रूप से उपलब्ध होंगे.

कैबिनेट सदस्यों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, “मध्य प्रदेश में ई-गवर्नेंस को बढ़ावा दिया जा रहा है. इस पहल में ई-कैबिनेट पहल भी शामिल है. ई-कैबिनेट एप्लिकेशन के संबंध में संबंधित लोगों को ज़रूरी ट्रेनिंग दी जा रही है.”