Big turnaround in Telangana politics, BRS suffers setback

Manikarnika Ghat : वाराणसी के डीएम सत्येन्द्र कुमार ने स्पष्ट किया है कि मणिकर्णिका घाट पर पुनर्निर्माण का काम श्रद्धालुओं और आसपास रहने वाले लोगों के लिए बेहतर सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है और घाट पर स्थित सभी मंदिरों को पूर्ण रूप से संरक्षित किया जाएगा।

सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं निराधार दावों को सिरे से खारिज करते हुए डीएम सत्येन्द्र कुमार ने कहा, “पुनर्निर्माण क्षेत्र में एक मढ़ी तथा दीवारों पर स्थित कुछ कलाकृतियां भी थीं, जो कार्य के दौरान प्रभावित हुई हैं।”

जनसामान्य से आग्रह किया कि वो भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही विश्वास करें।Big turnaround in Telangana politics, BRS suffers setback