Major bus accident in Sirmaur, Himachal Pradesh, JP Nadda gave instructions to state workersMajor bus accident in Sirmaur, Himachal Pradesh, JP Nadda gave instructions to state workers

Himachal Pradesh के सिरमौर जिले में बड़ा बस हादसा हुआ है। शुक्रवार को यहां एक बस खाई में गिर गई, इस हादसे में आठ यात्रियों की मौके पर मौत हो गई है। बता दें कि, खाई में गिरी ये बस एक प्राइवेट बस थी। वहीं इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल भी बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, ये बस शिमला से कुपवी जा रही थी और इसी दौरान हरिपुरधार में बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि बस में 30 से 60 यात्री सवार थे. पुलिस और राहत टीमें मौके पर मौजूद हैं।

वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने ट्वीट कर जानकारी दीं कि उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव जिंदल एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से राहत एवं बचाव कार्यों पर नज़र बनाये रखने का आग्रह किया। और अपनी शोक संवेदनाएं प्रकट की।