पन्ना पुलिस का गजब कारनामा… कार से हुआ एक्सीडेंट, FIR में डाल दी बाइक;

वीडियो वायरल हुआ तो ASI सस्पेंड मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में एक्सीडेंट के बाद बीमा क्लेम से जुड़ा एक बड़ा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां पुलिस अधिकारी पर आरोप है कि उसने सड़क दुर्घटना में शामिल वाहन ही बदल डाला. स्कूटी और कार की टक्कर को बाइक एक्सीडेंट बताकर एफआईआर दर्ज की गई. जब हादसे का वीडियो वायरल हुआ, तब जाकर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पन्ना पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित एएसआई को निलंबित कर दिया है.