Jana Nayagan : विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जना नायकन’ की रिलीज से जुड़ा मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया. फिल्म को ‘ए’ प्रमाणपत्र जारी करने पर रोक के खिलाफ याचिका लगाई गई थी, लेकिन कोर्ट ने फिलहाल हस्तक्षेप करने इनकार कर दिया है.क्योंकि हाईकोर्ट ने पहले से ही 20 जनवरी की तारीख अपील पर निर्णय लेने के लिए तय कर रखी है। अदालत ने कहा कि निर्माता ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के अध्यक्ष के 6 जनवरी के आदेश को भी चुनौती नहीं दी है, जिसके तहत फ़िल्म को पुनरीक्षण समिति (रिवाइजिंग कमेटी) के पास भेजा गया था। मद्रास हाईकोर्ट की दो-न्यायाधीशों की पीठ ने 9 जनवरी को एकल न्यायाधीश द्वारा फ़िल्म को U/A 16 प्रमाणपत्र जारी करने के निर्देश देने वाले आदेश पर, आदेश पारित होने के कुछ ही घंटों के भीतर, रोक लगा दी थी। Post navigation Tiger of Martial Arts की उपाधि से नवाज़े गए पवन कल्याण