वेनेजुएला के पास रूस ने तैनात की पनडुब्बी-युद्धपोत, क्या अमेरिका से सीधी जंग की है तैयारी उत्तरी अटलांटिक में एक बड़ा समुद्री टकराव का माहौल चल रहा है.

रूस ने एक प्रतिबंधित ऑयल टैंकर की रक्षा के लिए पनडुब्बी और अन्य नौसैनिक जहाज तैनात कर दिए हैं, जिसे अमेरिका जब्त करने की कोशिश कर रहा है. यह टैंकर पहले ‘बेला 1’ नाम से जाना जाता था, अब रूसी झंडे के साथ ‘मैरिनेरा’ नाम से चल रहा है. यह घटना अमेरिका-रूस के बीच तनाव को नई ऊंचाई दे रही है.