Iran revolution: Trump threatens to touch protesters...

Iran Revolution: ईरान में दो सप्ताह से जारी विरोध प्रदर्शनों ने उग्र रूप ले लिया है। हजारों लोग सड़कों पर उतर आए हैं और खामेनेई मुर्दाबाद के नारों के साथ वर्तमान शासन को उखाड़ फेंकने की मांग कर रहे हैं। महंगाई और गिरती अर्थव्यवस्था के खिलाफ शुरू हुए विरोध प्रदर्शन गुरुवार को आधी रात में उग्र हो गया और नेतृत्व परिवर्तन की मांग वाले आंदोलन में बदल गया।

प्रदर्शनकारी इमारतों में आग लगा रहे हैं, मूर्तियां गिरा रहे हैं। इस्फहान में सरकारी टीवी के दफ्तर में आग लगा दी गई है। इसके साथ ही तेहरान की अल-रसूल मस्जिद में आग लगाए जाने की खबर है। ब्रिटेन के दक्षिणपंथी कार्यकर्ता टॉमी रॉबिन्सन ने ये दावा किया है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के नेताओं को खुली धमकी दी है कि अगर वे प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई करते हैं तो अमेरिका कड़ी कार्रवाई करेगा।

ट्रंप ने कहा, अगर वे पहले की तरह लोगों को मारना शुरू करते हैं, तो हम दखल देंगे। हम उन्हें वहीं मारेंगे, जहां उन्हें सबसे ज्यादा दर्द होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान बड़ी मुसीबत में है और चेतावनी दी कि वह मिलिट्री ऐक्शन का आदेश दे सकते हैं।