Ayush Badoni has been included in the ODI squad for the New Zealand ODI series in place of Washington Sundar.

IND vs NZ: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर के रिप्लेसमेंट का एलान BCCI ने कर दिया है। सुंदर, जो पहले वनडे मैच में इंजर्ड हो गए थे, वह वनडे सीरीज के शेष मैचों से बाहर हो गए हैं। अब दिल्ली के 26 साल के आयुष बडोनी को सुंदर का रिप्लेसमेंट बना दिया है।

आयुष को पहली बार टीम इंडिया से बुलावा आया है। दरअसल, वडोदरा में खेले गए पहले वनडे मैच के दौरान भारतीय स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar Injured) गेंदबाजी के दौरान इंजर्ड हो गए थे। उनके बाएं रिब का हिस्सा में दर्द है, जिसके चलते वह 5 ओवर गेंदबाजी के बाद मैदान से बाहर चले गए थे।

अब बीसीसीआई ने आधिकारिक जानकारी देते हुए वॉशिंगटन सुंदर के रिप्लेसमेंट का एलान किया। दिल्ली के आयुष बडोनी को सुंदर का रिप्लेसमेंट बनाया गया है। दूसरे वनडे से पहले राजकोट में बडोनी भारतीय स्क्वॉड से जुड़ेंगे।