सर्राफा बाजारों में बढ़ती चोरी और लूट की घटनाओं को देखते हुए UP के कई शहरों में सख्त फैसले लिए जा रहे हैं। दिनेश फलाहारी महाराज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मांग की है कि बाजारों में नकाबपोश ग्राहकों के प्रवेश पर रोक लगाई जाए। झांसी, अमेठी सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सर्राफा व्यापारियों ने बुर्का, घूंघट, नकाब या किसी भी तरह से चेहरा ढककर आने वाले ग्राहकों को आभूषण न बेचने का निर्णय लिया है। दुकानों पर इसके समर्थन में पोस्टर भी लगाए गए हैं।