ICC Mens T20 World Cup 2026: टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल को आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम में सेलेक्ट नहीं किया गया था. शुभमन साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम का हिस्सा थे, लेकिन खराब फॉर्म के चलते उनकी वर्ल्ड कप स्क्वॉड से छुटी हो गई. शुभमन गिल ने टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में चयन नहीं होने पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है. न्यूज़ीलैंड के खिलाफ रविवार को होने वाले पहले वनडे से ठीक पहले शुभमन गिल ने कहा कि वो चयनकर्ताओं के फैसले का सम्मान करते हैं और टी20 विश्व कप में भाग लेने जा रही भारतीय टीम को शुभकामनाएं देते हैं. शुभमन का हालिया T20 फॉर्म डांवाडोल रहा है और चयनकर्ताओं ने टीम कॉम्बिनेशन का हवाला देते हुए उन्हें विश्व कप स्क्वॉड से बाहर रखा है. शुभमन की जगह अक्षर पटेल को उप-कप्तान बनाया गया है, जबकि सूर्यकुमार यादव कप्तान की भूमिका निभाएंगे। Post navigation Tamim Iqwal की वॉर्निंग… बांग्लादेश क्रिकेट का भविष्य दांव पर IND vs NZ सीरीज में वॉशिंगटन सुंदर के रिप्लेसमेंट का एलान, इस खिलाड़ी..