Delhi Yamuna River Cruise सेवा शुरू करने की तैयारियां पूरी होने के करीब हैं. पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा के अनुसार, मुंबई में बन रहा क्रूज लगभग तैयार है और 20 जनवरी को दिल्ली के लिए रवाना होगा. यह चार से पांच दिन में राजधानी पहुंचेगा। इस क्रूज में 90 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी और इसमें खाने-पीने के लिए रेस्तरां और कैफे की सुविधा भी मिलेगी। फरवरी में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इसका उद्घाटन करेंगी. वजीराबाद के अपस्ट्रीम इलाके से इसकी शुरुआत होगी. क्रूज सोनिया विहार पुस्ते से चलेगा और लगभग 8 किलोमीटर का सफर तय कर जगतपुर शनि मंदिर तक जाकर वापस सोनिया विहार लौटेगा। हालांकि, मानसून के दौरान यह सेवा बंद रहेगी, क्योंकि बारिश में यमुना का जलस्तर बढ़ जाता है। सरकार का उद्देश्य है कि क्रूज सेवा शुरू होने के बाद यमुना किनारे पर्यटन को भी बढ़ावा दिया जाए। Post navigation Land for Job Scam: ‘क्रिमिनल एंटरप्राइज’ का काम कर रहा था लालू परिवार! Cash Hall Case : घर से कोई कैश बरामद नहीं हुआ- जस्टिस यशवंत वर्मा