Ritesh Pandey Resigned from Jan Suraaj

Bhojpuri Singer Ritesh Pandey ने जन सुराज पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी. रितेश पांडे ने कहा कि किसी राजनीतिक दल से जुड़े रहकर काम करने में वे खुद को सक्षम नहीं पा रहे हैं।

Ritesh Pandey ने करगहर विधानसभा सीट से जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था. अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा कि एक जिम्मेदार भारतीय होने के नाते उन्होंने जन सुराज पार्टी के साथ जुड़कर लोकतंत्र के महापर्व में भाग लिया. परिणाम अनुकूल नहीं रहे, लेकिन उन्हें इसका कोई अफसोस नहीं है क्योंकि उन्होंने ईमानदारी से अपना काम किया.

Image

उन्होंने आगे लिखा कि अब वे उसी काम के माध्यम से जनता की सेवा जारी रखना चाहते हैं, जिससे लोगों ने एक मामूली किसान परिवार के लड़के को इतना प्यार, सम्मान और पहचान दी. हालांकि, किसी राजनीतिक दल का सक्रिय सदस्य रहकर यह काम करना उनके लिए बहुत मुश्किल है. इसी वजह से उन्होंने जन सुराज पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देने का फैसला किया है और उम्मीद जताई है कि लोग उनके निर्णय को समझेंगे.