T20 World Cup Bangladesh

T20 World Cup : भारत में होने वाले T20 वर्ल्ड कप को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) अपने फैसले पर अड़ा हुआ है. सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए बांग्लादेश ने भारत में टूर्नामेंट खेलने से इनकार कर दिया है.BCB अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल ने बताया कि बोर्ड आज या कल ICC को एक और लेटर भेजेगा. खबर है कि ICC ने मैचों के स्थान बदलने की बांग्लादेश की मांग खारिज कर दी है और कहा है कि भारत में कोई ठोस सुरक्षा खतरा सामने नहीं आया है.

BCB को ICC से एक लेटर मिला है, लेकिन नजरुल का मानना ​​है कि वे भारत में गंभीर सिक्योरिटी मामलों को नहीं समझ पाए हैं. उन्होंने कहा- हमें ICC का लेटर मिला है, और ऐसा लगता है कि वे भारत में पैदा हुए गंभीर सिक्योरिटी मामलों को समझ नहीं पाए हैं. यह केवल एक सिक्योरिटी मामला नहीं है, बल्कि देश की बेइज्जती का भी मामला है.