Ayodhya Ram Mandir : A Kashmiri citizen was forced to offer namaz.

Ayodhya Ram Mandir परिसर में शनिवार को दोपहर में कश्मीरी नागरिक ने नमाज पढ़ने का प्रयास किया। एक कश्मीरी नागरिक को नमाज पढ़ने की कोशिश करते देख सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया।

इसके बाद उसे हिरासत में लेकर रामजन्मभूमि पुलिस चौकी ले जाया गया है, जहां एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे के नेतृत्व में सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ करने में जुटी हैं। अभी पुलिस-प्रशासन का कोई अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है।

बताया जा रहा कि अधेड़ उम्र का एक मुस्लिम नागरिक मंदिर में दर्शन के बाद राम मंदिर के दक्षिणी परकोटे से निकलते समय नमाज पढ़ने की कोशिश करने लगा। सुरक्षा कर्मियों ने जैसे ही ऐसा करते हुए देखा, उसे पकड़ कर हिरासत में ले लिया गया।

इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई और उसे परिसर में ही स्थित रामजन्मभूमि पुलिस चौकी में ले जाया गया, जहां से उससे सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। अपुष्ट खबरों के अनुसार उक्त व्यक्ति जम्मू-कश्मीर के शोपियां इलाके का बताया जा रहा है। उसका नाम आहट शेख (56 वर्ष) पुत्र इस्माइल शेख, ग्राम वोडापोरा, शोपियां बताया गया है। इसके बाद परिसर के सुरक्षा कर्मियों को अलर्ट कर दिया गया है।