‘बेटी के लिए जान भी चली जाए तो गम नहीं’, CM से मिलकर अंकिता भंडारी की मां ने लगाई गुहार Ankita Bhandari Murder Case : अंकिता भंडारी की मां सोनी देवी का भावुक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि बेटी के लिए न्याय की लड़ाई में जान भी चली जाए तो कोई अफसोस नहीं है. उन्होंने बेटी के संघर्ष भरे जीवन और अधूरे सपनों का जिक्र करते हुए सरकार से निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। अंकिता भंडारी हत्याकांड में अपना नाम उछाले जाने के मामले बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम ने दिल्ली हाई कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया है. उन्होंने कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और पूर्व बीजेपी विधायक सुरेश राठौर की पत्नी उर्मिला सनावर समेत अन्य के खिलाफ सोशल मीडिया के जरिए अपने खिलाफ झूठे और मनगढ़ंत आरोप लगाने और छवि खराब करने का आरोप लगाया है। बता दें कि उत्तराखंड में अंकिता भंडारी केस अब बड़ी चर्चा का विषय बन चुका है. इस मामले में सीबीआई जांच की मांग को लेकर आज कई संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन का उद्देश्य था कि जांच निष्पक्ष और प्रभावी हो ताकि दोषियों को न्याय मिल सके। Post navigation Raipur : पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह के बेटे ने बाइक सवार को रौंदा चोरी और लूट की घटनाओं को देखते हुए UP के कई शहरों में सख्त फैसले