श्री माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं के लिए एक अहम खबर है। श्राइन बोर्ड ने बुकिंग से जुड़े धोखाधड़ी के मामलों में बढ़ोतरी के मद्देनजर एडवाइजरी जारी की है। श्राइन बोर्ड ने तीर्थयात्रियों से सावधानी बरतने और फर्जी मैसेज, फोन कॉल या व्हाट्सएप फॉरवर्ड के जवाब में कोई भी पेमेंट न करने का आग्रह किया है। श्राइन बोर्ड ने मिलती-जुलती वेबसाइट या किसी भी व्यक्ति द्वारा दर्शन के नाम पर पैसा मांगने वालों पर सख्ती दिखाते हुए आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, झूठा दावा करने वाले फर्जी संदेशों, फोन कॉल या व्हाट्सएप फॉरवर्ड के जवाब में कोई भी भुगतान न करें। कृपया अनधिकृत वेबसाइटों या व्यक्तियों द्वारा जारी किए गए धोखाधड़ी वाले विज्ञापनों के झांसे में न आएं। सभी बुकिंग केवल आधिकारिक वेबसाइट: http://maavaishnodevi.org के माध्यम से ही की जाती हैं। भुगतान करने से पहले पुष्टि करें। किसी भी संदेह की स्थिति में, कृपया श्राइन बोर्ड के हेल्प डेस्क से +91 9906019494 पर संपर्क करके पुष्टि करें। सतर्क रहें। सुरक्षित यात्रा करें। जय माता दी। Post navigation भोजन में पवित्रता क्यों जरूरी..सुनिए प्रेमानंद महाराज से Himachal Pradesh के सिरमौर में बड़ा बस हादसा, जेपी नड्डा ने प्रदेश कार्यकर्ताओं के दिए निर्देश