Akhilesh surrounded EC on SIR, conspiracy going on to cut PDA's votes!

Akhilesh Yadav on SIR: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग की कार्य प्रणाली को लेकर सवाल उठाते हुए हमला बोला. उन्होंने कहा कि जब एक ही बीएलओ विधानसभा और पंचायत एसआईआर ड्राफ्ट तैयार कर रहा है तो फिर पूरे प्रदेश में और ग्रामीण क्षेत्र में भी इतने ही वोटर कैसे हो सकते हैं?

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “जब इतना बड़ा कार्यक्रम हुआ हो तो हम उत्तर प्रदेश के लोग उम्मीद करते हैं कि ये वोटर लिस्ट ठीक होगी। इधर जो अंतर नजर आ रहा है वो इतना नजर आ रहा है कि लग रहा है कि कोई साजिश चल रही है। PDA समाज का वोट काटने का और अपना वोट बढ़ाने की बात जब एक प्रतिष्ठित अखबार में आई कि सरकार ने निर्देश दिए हैं कि हर बूथ पर 200 बोट बढ़ाए जाएं तो शक और गहरा हो जाता है।

अखिलेश यादव बोले- आशंका थी कि लगभग 3 करोड़ वोट काट दिए जाएंगे, लेकिन मुख्यमंत्री जी ने कहा कि 4 करोड़ वोट कट रहे हैं। अगर बीजेपी के लोग यह बात कह रहे हैं तो इलेक्शन कमीशन की क्रेडिबिलिटी क्या है..?