Land for Job Scam : जमीन के बदले नौकरी घोटाले मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को दिल्ली की अदालत से बड़ा झटका लगा है. कोर्ट ने उनके खिलाफ आरोप तय करते हुए कहा कि प्रथम दृष्टया यह परिवार एक ‘क्रिमिनल एंटरप्राइज’ की तरह काम कर रहा था. कोर्ट ने कहा कि लालू यादव और उनके परिवार की बरी करने की मांग की दलील सही नहीं है. इसके साथ ही, इस बात के पुख्ता संकेत मिले हैं कि लालू यादव और उनके परिवार के सदस्य सरकारी पद से अलग होकर आपराधिक उद्यम के रूप में काम कर रहे थे. लैंड फॉर जॉब (Land for Job) घोटाले में राजद (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के लिए दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से बुरी खबर आई है। कोर्ट ने लालू यादव, राबड़ी देवी और मीसा भारती समेत 40 से अधिक आरोपियों के खिलाफ आरोप (Charges) तय कर दिए हैं। सीबीआई की विशेष अदालत ने माना है कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त आधार मौजूद हैं। अब इस मामले में नियमित ट्रायल शुरू होगा और सबूतों की जांच की जाएगी। Post navigation पिछली सरकारों ने व्यापारियों को ‘चोर’ समझा- केजरीवाल CM Yogi Adityanath- सेक्युलरिज्म का ठेका लेने वाले के मुंह पर फेविकोल !