Decks cleared for release of Thalapathy Vijay's 'Jana Nayagan'Decks cleared for release of Thalapathy Vijay's 'Jana Nayagan'

Thalpati Vijay : साउथ इंडस्ट्री के स्टार थलपति विजय की आखिरी फिल्म जन नायगन चर्चा में बनी हुई है. सेंसर सर्टिफिकेट ना मिलने की वजह से फिल्म को मुश्किलों का सामना करना पड़ा. लेकिन अब मद्रास हाईकोर्ट ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन को इसे U/A 16+ सर्टिफिकेट देने का आदेश दिया है।

फिल्म ‘जन नायगन’ में विजय एक आईपीएस अधिकारी की भूमिका में हैं जो भ्रष्टाचार और राजनीतिक सिस्टम से लड़ता है। इसमें राजनीतिक व्यंग्य, धार्मिक संवेदनाएं और सशस्त्र बलों की छवि से जुड़े सीन हैं, जिन पर CBFC को आपत्ति है। इसी वजह से सर्टिफिकेट में देरी और कोर्ट केस चल रहा है।

पोंगल तमिल फ़िल्मों के लिए सबसे बड़ा मौक़ा होता है, विजय की फ़िल्म भी 8 जनवरी को ही आने वाली थी। CBFC के ख़िलाफ़ ये लोग मद्रास हाईकोर्ट भी पहुँचे हैं। ऐसी स्थिति में तमिलनाडु के थिएटरों में भी अफरा-तफरी की स्थिति संभव है, क्योंकि जिन्होंने एडवांस बुकिंग कर रखी है उनका पैसा लौटाना पड़ेगा। इसपर इसीलिए भी गौर करना ज़रूरी है, क्योंकि फ़िल्म के ओपनिंग डे के टिकटों के लिए ब्लैक मार्केट क्रिएट हो गया था। प्रोडक्शन हाउस का कहना है कि वो पहले ही 27 कट लगा चुके हैं, वो फ़िल्म का बजट ₹500 करोड़ बता रहे हैं।

अगर संक्रांति से पहले Jana Nayagan रिलीज नहीं हो पाती है तो प्रोडक्शन हाउस का जो होना है हो लेकिन व्यक्तिगत रूप से विजय को इससे फ़ायदा ही है। वो इसे ‘मोदी द्वारा रोके जाने’ वाला नैरेटिव बताकर जनता के बीच पेश करेंगे। फ़िल्म जब रिलीज होगी तभी इसे इवेंट बना दिया जाएगा और सेंसर बोर्ड-कोर्ट में विवादों के कारण इसे और पब्लिसिटी ही मिलेगी।