Tamim Iqbal's warning... Don't get carried away by the crowd, the future of Bangladesh cricket is at stake.Tamim Iqbal's warning... Don't get carried away by the crowd, the future of Bangladesh cricket is at stake.

Tamim Iqwal की वॉर्निंग… भीड़ में मत बहिए, बांग्लादेश क्रिकेट का भविष्य दांव पर है पूर्व कप्तान तमीम इकबाल ने भारत में होने वाले टी20 विश्व कप में भागीदारी पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से भावनाओं की बजाय समझदारी से फैसला लेने की अपील की है. सुरक्षा कारणों के चलते भारत जाने में हिचक और मैच श्रीलंका में शिफ्ट करने की मांग के बीच तमीम ने कहा कि मौजूदा हालात नाजुक हैं।

ICC T20 world cup शुरू होने में अब एक महीने से भी कम समय बचा है। टूर्नामेंट में 20 टीमें हिस्सा लेंगी और ज्यादातर टीमों ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। इस बीच बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) चर्चा में है। बोर्ड ने आईसीसी को पत्र लिखकर भारत में खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है और अपने मैच भारत की जगह श्रीलंका में कराने की मांग की है। 8 जनवरी को BCB ने इस मुद्दे पर आईसीसी को दूसरा आधिकारिक पत्र भी भेजा।

अब इस मामले पर बांग्लादेश के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल का बयान सामने आया है। तमीम ने साफ कहा कि इस मुद्दे पर जल्दबाजी में बयान नहीं देना चाहिए और बातचीत के जरिए समाधान निकालना चाहिए, बांग्लादेश क्रिकेट का भविष्य सबसे अहम है और यह नहीं भूलना चाहिए कि टीम की 90 से 95 प्रतिशत कमाई आईसीसी से होती है।