Tariff Decision Day: Trump faces a litmus test today! If this decision is made on tariffs, the whole game could be reversed.

Tariff Decision Day : अपने दूसरे कार्यकाल में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मनमाने फैसले ले रहे हैं, उनके फैसले से पूरी दुनिया में हंगामा मचा है, अमेरिका पर भी इसका असर हो रहा है. खासकर टैरिफ के मोर्चे पर ट्रंप आए दिन दादागीरी दिखा रहे हैं.

ट्रंप की टैरिफ नीति की जमकर आलोचना भी हो रही है, क्योंकि इससे अमेरिकी अर्थव्यवस्था भी चुनौतियों से जूझ रही हैं. मामला कोर्ट तक पहुंच गया है, और शुक्रवार की रात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए बेहद अहम यानी ‘फैसले के दिन’ रहने वाला है. एक तरह उनकी पहली और सबसे बड़ी अग्निपरीक्षा है. इस फैसले की निगाहें सिर्फ अमेरिका पर ही नहीं, बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्था और व्यापार नीतियों पर भी टिकी हुई हैं.