Traders Commission launched in Punjab, Kejriwal says previous governments considered traders 'thieves'Traders Commission launched in Punjab, Kejriwal says previous governments considered traders 'thieves'

Punjab की आम आदमी पार्टी (AAP )सरकार ने व्यापारियों और छोटे दुकानदारों के लिए ‘पंजाब राज्य ट्रेडर्स कमीशन’ की शुरुआत की है. एस.ए.एस. नगर में हुई पहली बैठक में अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान ने इसे व्यापारिक सुधारों की दिशा में क्रांतिकारी कदम बताया.

केजरीवाल ने कहा- दूसरी पार्टियां व्यापारियों को सिर्फ चंदा समझती हैं, चुनाव के बाद उन्हें परेशान करती हैं। जबकि व्यापारी दिन-रात मेहनत करता है, टैक्स देता है और देश की अर्थव्यवस्था चलाता है। हम मानते हैं … जब तक छोटे से छोटे व्यापारी को सहूलियत नहीं मिलेगी, देश तरक्की नहीं कर सकता।

केजरीवाल ने कहा- पंजाब में पहली बार ऐसी सरकार आई है जो छोटे से छोटे व्यापारी और दुकानदार की भी चिंता कर रही है। नए सिस्टम के तहत राज्य, ज़िला और हल्का स्तर पर कमीशन बनाकर व्यापारियों को ताकत दी जा रही है, जहाँ व्यापारी, पुलिस और प्रशासन मिलकर बाज़ार की समस्याएँ सुनेंगे … इससे 90% परेशानियाँ वहीं खत्म होंगी।