‘पत्नी ने प्रेमी से शादी कर ली, बच्चा भी है…’ नाराज पति भूख हड़ताल पर बैठ गया, बोला- बकरी की तरह जीने से अच्छा…

सहारनपुर के डीएम ऑफिस के बाहर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक इंसाफ की मांग को लेकर धरने पर बैठ गया. उसने भूख हड़ताल शुरू कर दी. रवि कुमार नाम के इस युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी बिना तलाक दिए किसी दूसरे युवक से शादी कर फरार हो गई, जबकि पुलिस उसकी शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है.

रवि कुमार ने कहा कि उसकी शादी 2 जुलाई 2018 को राधिका से हुई थी. शादी के बाद पत्नी अपने प्रेमी के साथ मिलकर घर से सोने-चांदी के जेवरात, कीमती सामान और कैश लेकर चली गई. इसके बाद उस पर दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा जैसे केस दर्ज कराए गए, जिनमें वह कोर्ट से बरी हो चुका है.