बंद होने की कगार पर वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज? NMC ने छीनी MBBS की अनुमति, 50 छात्रों का होगा तबादला नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने रियासी स्थित श्री माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस की MBBS अनुमति रद्द कर दी है.अचानक हुए निरीक्षण में फैकल्टी और इंफ्रास्ट्रक्चर की भारी कमी पाई गई.

50 छात्रों को दूसरे कॉलेजों में शिफ्ट किया जाएगा. MARB की ओर से जारी एक आदेश में कहा गया है कि शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए काउंसलिंग के दौरान कॉलेज में एडमिशन लेने वाले सभी छात्रों को केंद्र शासित प्रदेश के अन्य मेडिकल संस्थानों में सुपरन्यूमेरी सीटों पर एडजस्ट किया जाएगा.

इसका मतलब है कि एडमिशन लेने वाले किसी भी छात्र को इस फैसले के कारण MBBS सीट नहीं खोनी पड़ेगी. इसके बजाय, उन्हें जम्मू और कश्मीर के अन्य मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेजों में उनकी नियमित स्वीकृत सीटों के अलावा एडजस्ट किया जाएगा.