मध्य प्रदेश के कटनी जिले की उमरियापान देश की ऐसी पहली नगर परिषद बन गई है, जहां सभी 15 वार्डों का नाम परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर है. मध्य प्रदेश के राजपत्र (गजट) में 31 दिसंबर 2025 को इसकी आधिकारिक अधिसूचना प्रकाशित कर दी गई है.

कटनी जिले के कलेक्‍टर आशीष तिवारी की पहली पर सभी 15 वार्डों के नाम भारत के अमर शहीदों परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर रखे गए हैं. यह अनोखी पहल अमर शहीदों के सर्वोच्‍च बलिदान को श्रद्धांजलि देने के साथ आने वाली पीढ़ियों में राष्‍ट्रभक्ति और वीरता की भावना जागृत करने का जीवंत प्रयास है. इस नामकरण के बाद उमरियापान की सड़कें, गलियां और वार्ड शहीदों के सर्वोच्‍च बलिदान की शौर्य गाथाओं के प्रतीक बन गए हैं.