सैटेलाइट ने द‍िखाया चीन का नया निर्माण, क्या भारत को सतर्क रहने की जरूरत? 1962 की जंग के बाद से चीन ने इस क्षेत्र में नियंत्रण बनाए रखा है, जबकि भारत इसे अपना हिस्सा मानता है. दिसंबर 2025 की इमेज में नए निर्माण स्पष्ट रूप से दिख रहे हैं, जो चीन की रणनीतिक सैन्य स्थिति को मजबूत करते हैं. भारत और चीन के बीच तनाव कम होने के बावजूद, चीन की ये गतिविधि क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए चिंता का विषय बनी हुई है.

नई हाई-रिजॉल्यूशन सैटेलाइट इमेज से पता चलता है कि चीन, पंगोंग त्सो के विवादित पूर्वी लद्दाख इलाके में अपनी स्थायी सैन्य मौजूदगी को बढ़ा रहा है. चीन ने 1962 की जंग के बाद से इस क्षेत्र में सिरीजाप पोस्ट के पास नियंत्रण रखा है जबकि भारत इसे अपना हिस्सा मानता है. इमेज में साफ दिख रहा है कि झील के किनारे नई इमारतों का एक बड़ा परिसर बन रहा है. इसका मतलब है कि चीन अपनी सेना और संसाधनों को बफर जोन के पास और करीब रख सकेगा.