मैथेमेटिक्स की दुनिया में कई सवाल ऐसे होते हैं, जो सालों तक दिमाग घुमाते रहते हैं. ऐसा ही एक सवाल पिछले करीब 60 सालों से मैथेमेटिशियन के लिए चुनौती बनी हुई थी. यह सवाल देखने में बेहद साधारण था, लेकिन इसका जवाब किसी के पास नहीं था. अब आखिरकार इस मुश्किल पहेली का जवाब मिल गया है. कोरिया के 31 साल के मैथमेटिशिय बेक जिन-ईऑन ने इसका हल खोज निकाला है. उनकी इस उपलब्धि की दुनियाभर में तारीफ हो रही है और इसे साल 2025 की बड़ी गणितीय सफलताओं (Mathematical Breakthroughs) में गिना जा रहा है.

बड़े-बड़े एक्सपर्ट भी नहीं सॉल्व कर पाएं प्रॉबल्म

गणित की दुनिया में पिछले करीब 60 साल से एक पहेली ऐसी थी, जिसने बड़े-बड़े एक्सपर्ट का भी दिमाग उलझा रखा था. अब आखिरकार इस मुश्किल समस्या का हल मिल गया है. उनकी इस रिसर्च को दुनियाभर में सराहा जा रहा है. मशहूर पत्रिका साइंटिफिक अमेरिकन ने उनके काम को साल 2025 की शीर्ष 10 गणितीय उपलब्धियों में शामिल किया है.