Delhi: Illegal construction near Faiz-e-Ilahi Mosque to be removedDelhi: Illegal construction near Faiz-e-Ilahi Mosque to be removed

Delhi Faiz-e-Ilahi Mosque के पास से हटेगा अवैध निर्माण, मौके पर पहुंचे 17 बुलडोजर, इन रास्तों से बचकर निकलें दिल्ली के तुर्कमान गेट स्थित रामलीला मैदान के पास फैज़-ए-इलाही मस्जिद (दरगाह फैज़-ए-इलाही) के आसपास अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई

7 जनवरी से शुरू होगी. दिल्ली हाईकोर्ट ने मस्जिद से सटे दवाघर और बारात घर को अवैध घोषित किया है, जिसे हटाया जाना है. इसको लेकर इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है. लोग अपना सामान खुद ही निकाल रहे हैं, जबकि एमसीडी ने स्थानीय लोगों को सुबह तक अतिक्रमण खुद हटा लेने की मोहलत दी है.