Uttar Pradesh में ‘गहन पुनरीक्षण’ (SIR) प्रक्रिया के बाद 6 जनवरी 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी गई है। इस बड़ी छंटनी में मृत, शिफ्ट हुए या डुप्लीकेट पाए गए 2 करोड़ 89 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। अब ड्राफ्ट लिस्ट में 12.55 करोड़ वोटर शामिल हैं। यदि आपका नाम सूची से गायब है, तो घबराएं नहीं! निर्वाचन आयोग ने 6 फरवरी 2026 तक दावे और आपत्तियाँ दर्ज कराने का समय दिया है। इसके बाद 6 मार्च 2026 को अंतिम सूची प्रकाशित होगी। अपना नाम चेक करने और आपत्ति दर्ज कराने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या बीएलओ से संपर्क करें।