Telangana : विधानसभा अध्यक्ष ने खारिज की दलबदल याचिका की जिससे तेलंगाना की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है, BRS को बड़ा झटका माना जा रहा है। तेलंगाना के विधानसभा अध्यक्ष गड्डम प्रसाद कुमार ने भारत राष्ट्र समिति (BRS) की तरफ से दायर अयोग्यता याचिकाओं पर अपना महत्वपूर्ण फैसला सुनाया। गुरुवार को विधानसभा सचिवालय में हुई कार्यवाही के दौरान, स्पीकर ने चेवेल्ला विधायक काले यादैया और पूर्व स्पीकर व बांसवाड़ा विधायक पोचारम श्रीनिवास रेड्डी के खिलाफ दलबदल के आधार पर की गई कार्रवाई की मांग को सिरे से खारिज कर दिया. स्पीकर ने अपने फैसले में स्पष्ट किया कि वर्तमान रिकॉर्ड और साक्ष्यों के आधार पर दोनों विधायक अभी भी बीआरएस का हिस्सा हैं और उनके दल बदलने के कोई पुख्ता सबूत पेश नहीं किए गए हैं. Post navigation Maharashtra BMC Elections : 45 साल में पहली बार… मुंबई पर बादशाहत