Afghanistan: Threat of collapse of Taliban government, ministers clash among themselves

Afganistan : सुप्रीम लीडर अखुंदजादा और गृहमंत्री हक्कानी के गुट भिड़े, इंटरनेट बैन ने खोल दी अंदरूनी कलह के कारण अफगानिस्तान में तालिबान के भीतर हालात ठीक नहीं हैं। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि सरकार ढहने का खतरा मंडरा रहा है। संगठन के अंदर सत्ता को लेकर खींचतान अब खुलकर सामने आने लगी है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में एक वायरल ऑडियो क्लिप से इसका खुलासा हुआ। हालांकि इसकी फिक्स डेट सामने नहीं आई।

रूस ने अफगानिस्तान की तालिबान सरकार को औपचारिक रूप से मान्यता दे दी है। रूस में तालिबान के राजदूत गुल हसन हसन ने मॉस्को में एक आधिकारिक समारोह के दौरान राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अपना परिचय पत्र प्रस्तुत किया, जो एक महत्वपूर्ण राजनयिक घटनाक्रम है।