Shaksgam Valley : चीन ने जम्मू-कश्मीर की शक्सगाम घाटी इलाके को अपना बताया है। चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEC) के जरिए पाकिस्तान तक सड़क बना रहा है, जो इस इलाके से गुजर रही है। भारत को इस पर कड़ी आपत्ति है। भारत इस इलाके में किसी भी विदेशी अवैध निर्माण के खिलाफ रहा है। भारत ने 9 जनवरी को भी इस इलाके में चीन के कंट्रोल को अवैध कब्जा बताया था। ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक, चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने सोमवार को कहा कि जिस इलाके को लेकर सवाल उठ रहे हैं, वह चीन का ही हिस्सा है। अपने इलाके में इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाना चीन का अधिकार है और इस पर कोई सवाल नहीं उठाया जा सकता। चीन ने सोमवार को शक्सगाम घाटी पर अपना क्षेत्रीय दावा दोहराते हुए कहा कि इस इलाके में बुनियादी ढांचा बनाने की उसकी परियोजनाएं “पूरी तरह उचित” हैं. यह बयान भारत की हालिया आपत्ति के बाद आया है। Post navigation Nipah Virus Alert : नड्डा ने दिया बंगाल CM ममता बनर्जी को पूर्ण सहायता का भरोसा Young Leaders Dialogue 2026 : भारत में ‘जेन Z’ की मिज़ाज क्या है?