Donald Trump वेनेजुएला के ऊपर की गई कार्रवाई की वजह से चर्चा में हैं। अब उन्होंने एक चौंकाने वाला दावा किया है। ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल पोस्ट में खुद को ‘वेनेजुएला का कार्यवाहक राष्ट्रपति‘ बताया है। उनका ये सोशल मीडिया पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि वह ‘वेनेजुएला के कार्यवाहक राष्ट्रपति हैं। उनका कार्यकाल जनवरी 2026 तक है।’ एक एडिटेड विकिपीडिया पेज जैसा दिखने वाली इमेज को सोशल मीडिया हैंडल ट्रुथ पर पोस्ट करते हुए ट्रंप ने ऐसा दावा किया। इस एडिटेड ऑफिशियल इमेज में उन्हें अमेरिका के 45वें और 47वें प्रेसिडेंट और वेनेजुएला के कार्यवाहक राष्ट्रपति के तौर पर लिस्ट किया गया। बता दें असल विकिपीडिया पेज पर ट्रंप को वेनेजुएला का एक्टिंग प्रेसिडेंट नहीं बताया गया है, और न ही किसी इंटरनेशनल संस्था ने इस दावे को मान्यता दी है। Post navigation Iran Revolution : ट्रंप की धमकी, प्रदर्शनकारियों को छुआ तो… FAKE NEWS बना Pakistan का प्रोपेगेंडा, ईरान ने खोली पोल