Bollywood Latest News: बॉलीवुड अभिनेता Kartik Aaryan की आने वाली बहुचर्चित फिल्म ‘नागजिला 2’ इन दिनों काफी सुर्खियों में है। हाल ही में इस फिल्म से जुड़ी एक और अपडेट निकल कर सामने आयी है जिसमें इस फिल्म में विलेन का किरदार निभाने वाले अभिनेता का नाम सामने आया है। मेकर्स ने फिल्म में विलेन के किरदार के लिए भोजपुरी और हिंदी फिल्मों के मशहूर एक्टर रवि किशन को फाइनल किया है। कार्तिक आर्यन से भिड़ेंगे रवि किशन बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार,“कहानी में कार्तिक आर्यन का किरदार महत्वपूर्ण है और खलनायक का किरदार भी उतना ही अहम है। फिल्म निर्माताओं को लगता है कि रवि किशन इस भूमिका के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं। यह पहली बार होगा जब कार्तिक आर्यन और रवि किशन एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन एक इच्छाधारी नाग के किरदार में नजर आने वाले हैं। आपको बता दें कि, करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के तहत बनने वाली इस फिल्म को को मृगदीप सिंह लांबा डायरेक्ट कर रहे हैं। Post navigation Thalpati Vijay की ‘जन नायगन’ की रिलीज का रास्ता साफ Tiger of Martial Arts की उपाधि से नवाज़े गए पवन कल्याण